फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अभाविप, एनएसयूआई ने की सीट बढ़ाने की मांग

Fri, 11 Aug 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में स्नातक के प्रथम सेमेस्टर में सीट बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। अभाविप और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग निदेशक के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। विद्यार्थियों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अभाविप ने कुलपति को भेजे ज्ञापन में कहा कि इंटरमीडिएट से जिस अनुपात में विद्यार्थी उत्तीर्ण होकर कॉलेज में प्रवेश के लिए आ रहे हैं। इसके सापेक्ष बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में सीट कम हैं। सीटों की कमी के कारण अधिकतर विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल रहा है। उच्च शिक्षा के लिए कई विद्यार्थियों को जिले से बाहर जाना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने छात्रहित को देखते हुए सीट बढ़ाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी, हरेंद्र दानू, उमेश शाही, ललिता थापा आदि मौजूद रहे।
छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपांशु भट्ट के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने निदेशक को सौंपे ज्ञापन में कहा कि लंबे समय से सीट बढ़ाने की मांग की जा रही है। जल्द प्रथम सेमेस्टर में सीटों की बढ़ोतरी कर प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को लाभ नहीं दिलाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पंकज कुमार, कमलेश गढि़या, सागर जोशी, अक्षय कनेरा, माया, दिव्यांशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें