फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ठंड बढ़ने पर सैलानियों ने लिया अलाव का सहारा

Mon, 27 Nov 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी/बागेश्वर। भारत के स्विटजरलैंड के नाम से विख्यात कौसानी में सर्दियों का लुत्फ उठाने के लिए महाराष्ट्र और गुजरात के सैलानी आने लगे हैं। सैलानी कौसानी की हसीन वादियों, हिमालय की लंबी पर्वत श्रृंखलाओं और गुनगुनी धूप का आनंद लेते हैं लेकिन सोमवार को मौसम ने करवट बदली तो पर्यटकों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

कौसानी में हर साल देश और विदेश के हजारों सैलानी आते हैं। सर्दियों के सीजन में गुजरात, महाराष्ट्र और बंगाल से आने वाले सैलानियों से पर्यटन नगरी गुलजार रहती है। इन दिनों महाराष्ट्र और गुजरात के सैलानी कौसानी के सौंदर्य और मौसम का मजा ले रहे हैं। सैलानियों ने बताया कि कौसानी की गुनगुनी धूप के साथ यहां की ठंड का लुत्फ उठाने आए हैं। मौसम में बदलाव से ठंड बढ़ी है लेकिन बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। अगर बर्फ गिरी तो इस यात्रा का आनंद दोगुना हो जाएगा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बलवंत नेगी ने बताया कि अन्य वर्षों की तुलना में इस बार बेहद कम सैलानी आए हैं। बर्फबारी हुई तो सैलानियों की संख्या में इजाफा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें