बागेश्वर। सवाल संगठन के अध्यक्ष रमेश कृषक ने प्रदेश में सुरंग आधारित परियोजनाओं का काम तत्काल रोकने की मांग की है। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि सरकार हादसों से बचाव की जानकारी के बिना ही अति संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र में सुरंग आधारित परियोजनाओं पर काम करवा रही है। परियोजनाओं के निर्माण स्थल पर बचाव के कोई इंतजाम किए बिना मजदूरों के जीवन से खेला जा रहा है। यह बेहद गलत है। संवाद