फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर की 99 ग्राम पंचायत हुईं ओडीएफ प्लस

Sat, 25 Nov 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित होने के बाद खुले में शौच और कूड़ा मुक्त (ओडीएफ प्लस) करने की कवायद जोरों से चल रही है। अब तक 99 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस घोषित किया जा चुका है। ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायतों को इन दिनों चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रशस्तिपत्र बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

26 जनवरी 2024 तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस कराने का लक्ष्य रखा गया है। ओडीएफ प्लस घोषित होने के लिए ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण के साथ-साथ कूड़ा प्रबंधन के भी उचित इंतजाम होने जरूरी हैं। लंबे समय से ग्रामीणों को जैविक और अजैविक कूड़े का अलग-अलग निस्तारण करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जैविक कूड़े का उपयोग खाद बनाने में किया जाता है। अजैविक कूड़े को न्याय पंचायत स्तर पर निस्तारित करवाकर रिसाइकिल के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। जिन गांवों ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया है, उन्हें ओडीएफ प्लस घोषित किया जा रहा है।
स्वजल परियोजना के सामुदायिक विकास विशेषज्ञ गिरिजा शंकर भट्ट ने बताया कि जिले में कुल 402 ग्राम पंचायत हैं जिनके सापेक्ष बागेश्वर ब्लाॅक में 15, कपकोट में 41 और गरुड़ ब्लाॅक में 43 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस घोषित किया जा चुका है। इन ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को प्रशस्तिपत्र दिए जा रहे हैं। अन्य ग्राम पंचायतों के भी तय समय तक ओडीएफ प्लस घोषित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें