फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बघर मोटर मार्ग बदहाल होने से परेशानी

Mon, 04 Sep 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के बघर गांव को जोड़ने वाला मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क का डामर उखड़ गया है। निकास नाली नहीं होने से बारिश का पानी बहने से सड़क रोखड़ बन गई है। सड़क पर सुरक्षा दीवार नहीं होने से हादसे का खतरा है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

कपकोट-कर्मी सड़क के सरन से बघर के लिए बना मार्ग पीएमजीएसवाई के अधीन है। लंबे समय से ग्रामीण सड़क की दशा सुधारने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि निकास नाली नहीं होने से सड़क को लगातार नुकसान होता है। डामर उखड़ने के बाद सड़क पर वाहन चलाना खतरनाक हो गया है। बार-बार सूचित करने के बावजूद विभाग सुध नहीं ले रहा है। सड़क पर बने मोटर पुल की नींव के पास से दीवार का कुछ हिस्सा बह गया है। पुल की सुरक्षा का प्रबंध करने की भी दरकार है। सड़क पर बने गड्ढे हादसे का सबब बने हुए हैं। कई स्थानों पर बारिश के दौरान बहकर आया मलबा जमा होने से परेशानी हो रही है।
ग्रामीण योगेश दानू ने बताया कि सड़क पर दोपहिया चलाना काफी खतरनाक है। गांव में न तो 108 वाहन आ सकता हैै, और न ही गैस की गाड़ी। कई बार हादसे होने से बचे हैं। ग्रामीण उमराव सिंह, होशियार सिंह, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, कमला देवी आदि ने जल्द सड़क की मरम्मत और डामरीकरण करवाने की मांग की है। पीएमजीएसवाई के ईई अंबरीश रावत ने बताया कि मानसून काल के बाद सड़क पर सुधारीकरण और डामरीकरण का काम प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें