फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वरिष्ठ नागरिकों ने उठाई उद्योग स्थापित करने की मांग

Mon, 04 Sep 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार के लिए पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी को वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण न्यास के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया। सीएम से जिले में प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित उद्योग स्थापित करने और जिला मुख्यालय में वरिष्ठ नागरिकों के लिए भवन बनाने की मांग की।
विज्ञापन


सीएम को दिए ज्ञापन में संगठन सदस्यों ने कहा कि जिले में खड़िया, लीसा, पिरुल, जड़ी-बूटी आदि प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं। इनसे संबंधित उद्योग खुलने पर रोजगार बढ़ेगा और पलायन रोकने में मदद मिलेगी। वरिष्ठ नागरिकों ने लंबे समय से राज्य सरकार की भूमि पर काबिज लोगों को बेदखल करने की बजाय निर्धारित सर्किट रेट के आधार पर उन्हें आवंटित करने, बागेश्वर जिला मुख्यालय की पेयजल किल्लत का ठोस समाधान करवाने, विवेकानंद विद्या मंदिर इंका से जिला अस्पताल तक स्वीकृत सड़क का निर्माण करवाने, संगठन को कार्यालय के लिए भवन उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर न्यास के अध्यक्ष दलीप सिंह खेतवाल, महामंत्री बाला दत्त तिवारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें