फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में लावारिस गोवंशीय जानवरों का आतंक

Mon, 27 Nov 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर नगर में लावारिस गोवंशीय जानवरों के आतंक से लोग परेशान हो उठे हैं। लावारिस जानवर खेती तो चौपट कर ही रहे हैं, वाहन संचालन में दिक्कत खड़ी कर रहे हैं। लावारिस जानवरों से निजात दिलाने के लिए ठोस प्रयास होते नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में 15-20 लावारिस गोवंशीय जानवर हर समय विचरण करते रहते हैं। सोमवार को लावारिस जानवरों का आतंक नगर के मंडलसेरा में देखने को मिला। आधा दर्जन से अधिक लावारिस जानवर गेहूं के खेतों में पौधों को चट करते दिखे। किसान लावारिस जानवरों को खदेड़ते, जानवर कुछ देर बाद फिर खेतों में पहुंच जाते। यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।
लावारिस जानवर नगर की यातायात व्यवस्था में भी व्यवधान डाल रहे हैं। नगर के कठायतबाड़ा रोड से जिला अस्पताल रोड को जोड़ने के लिए बनाए गए मोटर पुल पर हर समय लावारिस जानवरों का जमावड़ा रहता है जो कि वाहन संचालन में दिक्कत खड़ी करते हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका के ईओ हयात सिंह परिहार का कहना है कि पालतू जानवरों को लावारिस छोड़ने वाले पशुपालकों को चिह्नित कर दंडित किया जाएगा। कई बार लावारिस जानवर गोसदन भी भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें