फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दोफाड़ हाईस्कूल में शिक्षकों के पद सृजित नहीं

Sat, 25 Nov 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सरदार बल्लभ भाई पटेल अशासकीय हाईस्कूल दोफाड़ में शिक्षकों के पद ही सृजित नहीं हैं। विभाग ने अस्थायी व्यवस्था के तहत एक शिक्षक की तैनाती की है। शिक्षकों के पद सृजित होने का असर विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षाधिकारी जीएस सौन ने बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल अशासकीय विद्यालय में शिक्षकों के पद सृजित न होने के कारण अध्यापक नियुक्त किया जाना संभव नहीं है। सीईओ ने बताया है कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए राजकीय हाईस्कूल मलसूना से एक अध्यापक की अस्थायी व्यवस्था की गई है। दोफाड़ के अशासकीय हाईस्कूल में अभिभावकों ने अपने खर्च पर तीन शिक्षक तैनात किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें