फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Tue, 21 Nov 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी समूह ख के राजपत्रित पद का गजट नोटिफिकेशन जारी करने समेत 21 सूत्री मांगों के लिए उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के कर्मचारियों का आंदोलन जारी है।
विज्ञापन

सोमवार को फेडरेशन के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने लोनिवि प्रांतीय खंड कार्यालय के परिसर में मांगों के लिए प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि कनिष्ठ सहायक पद की योग्यता इंटर से बढ़ाकर स्नातक करने, एक साल का कंप्यूटर कोर्स अनिवार्य करने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के कुल स्वीकृत छह प्रतिशत पद में तीन प्रतिशत पदों को उच्चीकृत करते हुए प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी के स्तर का वेतनमान लागू करने, अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन का लाभ देने, दस, बीस और तीस साल की सेवा पर एसीपी की व्यवस्था अन्य संवर्गों की तरह लागू करने, अभिलेख अनुरक्षण भत्ता लागू करने, मिनिस्टीरियल संवर्ग में अतिरिक्त पदों का सृजन करने आदि मांगों के लिए 15 नवंबर से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। सरकार और विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
कहा कि जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में केसी मिश्रा, भुवन जोशी, एलएस बोरा, धर्म सिंह लमगड़िया, मीरा चंद्रा, ममता बिष्ट, जितेंद्र जोशी, रवींद्र बिष्ट, भगवान कार्की, राजेंद्र देवली, सूरज कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन

मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने मांगी पुरानी पेंशन, एसीपी का लाभ



अल्मोड़ा। मिनिस्टीरियल कर्मियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर 21 सूत्री मांगों के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है।

सोमवार को कर्मी कलक्ट्रेट में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैंसोड़ा ने कहा कि एसीपी का लाभ देने, पुरानी पेंशन बहाली सहित 21 सूत्री मांगों पर कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। सरकार उनकी मांगों पर दरकिनार कर रही है। कर्मियों ने कहा कि विधायक, सांसदों की पेंशन लगातार बढ़ रही है लेकिन आधे से अधिक उम्र जनता की सेवा करने वाले कर्मियों को पेंशन देने से हाथ पीछे खींचे जा रहे हैं। चेतावनी दी कि अब हर कर्मचारी अपनी मांग पूरी करवाने के बाद ही दम लेगा। जब तक मांग पूरी नहीं होतीं, संघर्ष जारी रहेगा। वहां भगवंत रावत, मीनाक्षी जोशी, गीता भारती, मंजू बिष्ट, तनुज बिष्ट, निरज कांडपाल, दीपशीखा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें