फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 21 सूत्री मांगों को लेकर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 19 Nov 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी समूह ख के राजपत्रित पद का गजट नोटिफिकेशन जारी करने समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के कर्मचारियों ने विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

फेडरेशन के जिला अध्यक्ष अनिल जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्ष जोशी ने बताया कि संगठन के कर्मचारी, कनिष्ठ सहायक पद की योग्यता इंटर से बढ़ाकर स्नातक करने, एक साल का कंप्यूटर कोर्स अनिवार्य करने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के कुल स्वीकृत छह प्रतिशत पद में तीन प्रतिशत पदों को उच्चीकृत करते हुए प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी के स्तर का वेतनमान लागू करने, अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन का लाभ देने, दस, बीस और तीस साल की सेवा पर एसीपी की व्यवस्था अन्य संवर्गों की तरह लागू करने, अभिलेख अनुरक्षण भत्ता लागू करने, मिनिस्ट्रीयल संवर्ग में अतिरिक्त पदों का सृजन करने आदि मांगों को लेकर 15 नवंबर से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर केसी मिश्रा, नरेंद्र पालनी समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें