फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आठ सूत्री मांगों के लिए धरने पर डटे रहे वन कर्मी

Sun, 19 Nov 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड वन बीट अधिकारी, वन आरक्षी संघ के सदस्यों ने आठ सूत्री मांगों के लिए दूसरे दिन भी धरना दिया। वन कर्मी वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति आदि मांगों के लिए आंदोलन पर हैं। कर्मचारियों ने जल्द समस्याएं दूर नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन




वन प्रभाग के अध्यक्ष श्याम सिंह चम्याल के नेतृत्व में वन बीट अधिकारियों और आरक्षियों ने डीएफओ कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद 2921 वन दरोगा की नियुक्ति पर नाराजगी जताई। कहा कि मामले में न्यायालय के फैसले के अनुपालन की मांग की अनदेखी हो रही है। वन कर्मियों ने 10 वर्ष की सेवा कर चुके वन आरक्षियों को 2400 की जगह 2800 ग्रेडपे अनुमन्य कर पदोन्नति करने, उप वन क्षेत्राधिकारी के पद पर पदोन्नति के लिए कर्मचारियों के मूल पद (वन आरक्षी, वन दरोगा) की कुल सेवा 16 वर्ष पर गौर करने, वन आरक्षी से वन दरोगा पद पर शतप्रतिशत पदोन्नति करने, मकान किराया, धुलाई, वाहन भत्ता बाजार मूल्य के आधार पर तय करने, एक माह का अतिरिक्त वेतन देने या समस्त राजकीय अवकाश देने, सभी फील्ड कर्मचारियों को आवास भत्ता देने की मांग की है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रभागीय मंत्री आनंद सिंह रावत, सुरेश लाल, सोनी पांडे, केवलानंद पांडे, राकेश कांडपाल, अशोक गोस्वामी चंदन कुमार, रवि कुमार, चंदन आर्या, हेमंत बिष्ट, अमित कुमार, गंगा राम, मनोज आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें