फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नदियों के संगम पर स्थित बागेश्वर में पेयजल संकट

Tue, 24 Oct 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर नगर में वर्षभर पीने के पानी की कमी बनी रहती है। लोगों को जरूरत का पानी नहीं मिल पाता है। लोग हैंडपंप और प्राकृतिक जलस्रोतों से पीने के पानी का इंतजाम करते हैं।
विज्ञापन

नगर में पेयजल किल्लत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पेयजल संकटग्रस्त नगर के मंडलसेरा और जीतनगर के लोगों को पानी के संयोजन तक नहीं मिल पा रहे हैं। नगर के मंडलसेरा, जीतनगर, तहसील रोड, मजियाखेत, कफलखेत, सैंज पेयजल संकटग्रस्त इलाकों में शुमार हैं।
नगर को हर रोज 5.5 एमएलडी पानी की जरूरत है। कई योजनाओं से केवल तीन एमएलडी पानी मिल पाता है। नगर के लिए बन रही 3.7 एमएलडी की मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना का काम पेयजल निगम की लापरवाही के कारण चार साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। वर्ष 2019-20 से बन रही पेयजल योजना का काम वर्ष 2021 में पूरा होना था लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पानी की कमी के कारण लोग हैंडपंप के साथ सेनौला, माघ के धारे से जलापूर्ति करते हैं। इन जलस्रोतों में दिनभर लोगों को पानी भरते देखा जा सकता है। पानी की कमी के कारण तहसील रोड, मंडलसेरा, मजियाखेत क्षेत्र में एक दिन छोड़कर पानी दिया जाता है।



पानी की कमी के कारण रोस्टर के अनुसार पानी बांटा जाता है। पेयजल किल्लत वाले इलाकों में मांग के अनुसार टैंकर से भी पानी दिया जाता है। मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना बनने के बाद नगर को पर्याप्त पानी मिल जाएगा।-सीएस देवड़ी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान, बागेश्वर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें