बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र के जगथाना निवासी नंदन सिंह बसेड़ा का चयन लेखा परीक्षक पद पर हुआ है। उन्होंने लेखा परीक्षा में सातवीं रैंक हासिल की। उनकी सफलता पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
नंदन सिंह बसेड़ा ने प्राथमिक शिक्षा राप्रावि भयूं, माध्यमिक शिक्षा इंटर कॉलेज असों और राइंका कपकोट से हासिल की। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा से उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल से डॉ. मुकेश जोशी के मार्गदर्शन में पीएचडी की। इसी साल आयोजित लेखा परीक्षा में उन्होंने भागीदारी की थी। नंदन की सफलता पर पिता लक्ष्मण सिंह भसेड़ा, माता पार्वती देवी, भाई गंगा सिंह बसेड़ा समेत परिजनों ने शुभकामनाएं दी हैं। संवाद