फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पेयजल संकट दूर करने और निकास नाली के लिए प्रदर्शन

Tue, 20 Feb 2024 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कठातयबाड़ा वार्ड में पेयजल संकट दूर करने समेत अन्य मांगों के लिए लोगों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने डीएम को ज्ञापन देकर सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन




कठायतबाड़ा वार्ड के एक हिस्से में रहने वाले 60 परिवारों ने कहा कि उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनके क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल संकट है। क्षेत्र में सीसी मार्ग भी नहीं है और निकास नाली नहीं होने से बारिश का पानी आबादी में घुस जाता है। यहां रहने वाले अधिकतर परिवार पूर्व सैनिक हैं। पेयजल, निकास नाली और सीसी मार्ग नहीं होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वार्ड निवासियों ने डीएम से लोगों को रोजाना स्वच्छ जल उपलब्ध कराने, बारिश के पानी की निकासी के लिए सरयू नदी तक निकास नाली का निर्माण और मानकों के अनुसार सीसी मार्ग बनाने की मांग की। इस मौके पर भजन राम, दीवान सिंह, हयात राम, गोविंद रौतेला, नंदन सिंह, तारा सिंह कोरंगा, राम सिंह मेहता, राम सिंह पपोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें