फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अल्ट्रासाउंड के लिए फिर शुरू हुआ इंतजार

Wed, 26 Jun 2024 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में सोनोलाॅजिस्ट के अवकाश में होने के कारण अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार को अस्पताल पहुंचे 24 मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड कराए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। अस्पताल के सोनोलॉजिस्ट डॉ. कुमोद पंत गत तीन मई से स्वास्थ्य अवकाश पर हैं। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आराधना नेगी दस जून से अवकाश पर थीं जो मंगलवार को अवकाश से लौट आई हैं। सोनोलॉजिस्ट, रेडियोलाॅजिस्ट के अवकाश में होने के कारण सीएचसी बैजनाथ और सीएचसी कपकोट के रेडियोलॉजिस्ट बारी-बारी से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कर रहे थे।

सोनोलॉजिस्ट गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करते थे। उनके अवकाश में होने के कारण सामान्य मरीजों के साथ ही गर्भवती महिलाओं की जांच का जिम्मा भी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आराधना पर आ गया है।
विज्ञापन




अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिला अस्पताल में 52 मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचे थे। 28 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए। 24 मरीजों का नाम प्रतीक्षा सूची में डाला गया है। इनमें से 16 मरीजों के बुधवार और 8 मरीजों के बृहस्पतिवार को अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे। अव्यवस्था के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों से अल्ट्रासाउंड कराने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन



सोनोलाॅजिस्ट स्वास्थ्य अवकाश पर हैं। उनके काम पर लौटने के बाद मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

डॉ वीके टम्टा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें