फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर-कपकोट में तलाशीं मूंगा रेशम विस्तार की संभावनाएं

Wed, 26 Jun 2024 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के मंडलसेरा में मूंगा रेशम का निरीक्षण करते  वैज्ञानिक और अन्य। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मूंगा रेशम को गांव-गांव तक पहुंचाने और शीड तैयार करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। वैज्ञानिकों के दल ने जिला मुख्यालय समेत कपकोट के कई गांवों में हो रही मूंगा रेशम की पैदावार का जायजा लिया। जिले में रेशम के शीड तैयार करने के लिए अनुकूल वातावरण की भी खोज की।
विज्ञापन



असम से आईं वैज्ञानिक डॉ. लोहामुद्रा गुहा के नेतृत्व में रेशम केंद्र अल्मोड़ा और बागेश्वर की टीम ने मंडलसेरा के देवकी लघु वाटिका का निरीक्षण कर वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा से वाटिका में हो रहे रेशम उत्पादन और कीट तैयार करने की जानकारी ली। टीम ने पुड़कूनी और तिमिलाबगड़ गांव के किसानों से भी रेशम उत्पादन की प्रगति जानी। रेशम केंद्र के निरीक्षक बृजेश रतूड़ी ने बताया कि जिले में पिछली बार रेशम का अच्छा उत्पादन हुआ था। इस साल भीषण गर्मी से उत्पादन पर असर पड़ा है।

असम से आईं वैज्ञानिक के निरीक्षण का उद्देश्य जिले में रेशम शीड तैयार करने की संभावनाएं तलाशना था। असम में भीषण गर्मी के कारण शीड तैयार करने में दिक्कत आती है। वह मौसम संबंधी रिपोर्ट बनाकर ले गई हैं। अगर जिले में शीड तैयार करने को लेकर कदम उठाए गए तो असम और बागेश्वर दोेनों स्थानों के काश्तकारों को इसका लाभ मिलेगा। निरीक्षण में रेशम केंद्र अल्मोड़ा के सहायक निदेशक संजय काला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र कोठारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें