बागेश्वर। रीठागाड़ क्षेत्र के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सड़क और शिक्षा जैसे मामलों में बेहद पिछड़े इस क्षेत्र के लोगों ने विकास करने वाले जनप्रतिनिधि को ही वोट देने की बात कही है। खौलसीर के क्षेत्र पंचायत गोपाल दत्त भट्ट सहित अन्य लोगों ने कहा है कि रीठागाड़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेदीबगड़, सैंज, खौलसीर, सिया, बौड़ी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है।
पूर्व में काफलीगैर से नौगांव तक मोटर मार्ग का निर्माण हुआ था, कई साल बीतने के बाद भी कनारीछीना तक सड़क नहीं बन पाई है। जीआईसी सैंज में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर नहीं है। रैगड़िया, मल्लीधार, सातरी, सिया में पेयजल रास्ते आदि की समस्या जस की तस बनी हुई है।
सांतरी में बिजली की सुविधा नहीं है। उनका कहना है कि केवल क्षेत्र की उपेक्षा की गई है। ग्राम प्रधान नंदन सिंह बिष्ट, खीम सिंह, लीला देवी, रमेश चंद्र, सूबेदार लक्ष्मी दत्त भट्ट, जीवन प्रसाद, पूर्व प्रधान लक्ष्मी दत्त भट्ट, जीवन प्रसाद, पूर्व प्रधान करम सिंह, लक्ष्मण सिंह, लीलाधर तिवारी, केशवदत्त तिवाड़ी, गोपाल दत्त दत्त जोशी, राजेंद्र सिंह रावल, पप्पू मिश्रा, गणेश पांडे, पूरन चंद्र भट्ट, रमेश कांडपाल, चंदन सिंह रावल आदि ग्रामीणों ने कहा है कि जो क्षेत्र का विकास करेगा उसी को वोट दी जाएगी। क्षेत्रवासियों से विकास के झूठे दावे करने वालों का जनता सबक सिखाएगी।