बागेश्वर। भगवान बागनाथ की नगरी में उत्तरायणी मेले की धूम सोमवार को भी जारी मची रही। कलाकार मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रविवार की रात किशन महिपाल के टीम के कलाकारों के नाम रही। लोक कलाकार किशन महिपाल ने गीत रानीखेता राम ढोला तू बजा लै घम घमा... में कलाकार जमकर थिरके।
कार्यक्रम स्थल रामलीला भवन में किशन महिपाल की टीम में शामिल गायक कुंदन कोरंगा ने हिमा ह्यूं पड़ो हिमा गैल भनार..., हाई तेरी रुमाला..., कपकोट भराड़ी केदारीबगड़..., किशन महिपाल ने किमरीक झाला घुघुती..., नीति राणा ने साली साली ओ मैं मिलन उनै उत्तरैणी..., सिलगड़ी को नाल दड़ा ओ साली... समेत कई अन्य मनमोहक गीतों का गायन कर मेलार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
स्थानीय कलाकारों ने लाली हो ला..., झन दिया बौज्यू..., बेड़ू पाको बारो मासा..., बागेश्वर बजार उत्तरैणी म्याल लागि र..., आजकल है रे ज्वाना मेरि नौलि परांण..., घुघुति नि बासा... समेत अनेक मनभावन गीतों का गायन करके मेलार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन जयंत भाकुनी ने किया। वहां नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, एसडीएम श्याम सिंह राणा, ईओ ईश्वर सिंह रावत, रघुवीर दफौटी, नागेश्वरी जोशी, कमला परिहार, दीप जोशी आदि थे।