फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान जलाने पर भड़के लोग, एफआईआर दर्ज करने की मांग

Mon, 13 Aug 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आंबेडकर चेतना मंच के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जंतर-मंतर पर संविधान की प्रति जलाने की घटना पर भड़की आग बागेश्वर पहुंच गई है। क्षेत्रवासियों ने इस घटना की कड़ी भर्त्सना की है। इसके विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और कोतवाली में तहरीर दी। भड़के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 
सोमवार को आंबेडकर चेतना मंच के बैनर तले क्षेत्रवासियों ने घटना के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुछ अराजक तत्वों ने नौ अगस्त को जंतर मंतर पर संविधान की प्रति जलाने के साथ ही और संविधान निर्माता आंबेडकर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। आरक्षण के विरोध में हुई इस घटना का वीडियो देश भर में वायरल हुआ है। कहा कि इस घटना से देश के संविधान का अपमान हुआ है। अराजक तत्वों ने खुलेआम देश की संप्रभुता को चुनौती दी है। इससे समाज में वर्ग विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंची है।  

प्रदर्शनकारियों ने कोतवाली में घटना की तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज की मांग की। उन्होंने आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग भी उठाई। इस दौरान किशन लाल, राजेंद्र प्रसाद, जगदीश प्रसाद, रमेश राम, भुवन चंद्र, विमला, दीपा, पूनम, मंजू, आशा, निशा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें