फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनर्सा की महिलाओं ने उठाई शिक्षक का तबादला निरस्त करने की मांग

Mon, 13 Aug 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में डीएम को ज्ञापन देते अनर्सा की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय प्राइमरी पाठशाला अर्नसा के प्रधानाध्यापक के तबादले की सुगबुगाहट से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ने लगा है। इसके अलावा ग्रामीण गांव में अवैध रूप से बिक रही शराब से भी परेशान हैं। गुस्साई महिलाओं ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर उनसे प्रधानाध्यापक का तबादला निरस्त करने और गांव में हो रही शराब की अवैध विक्री को रोकने की मांग उठाई। समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन


अनर्सा की प्रधान गीता देवी की अगुवाई में आई महिलाओं ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा शिक्षा विभाग गांव की पाठशाला के प्रधानाध्यापक पूरन चंद्र जोशी का अन्यत्र तबादला करने की तैयारी कर रहा है। जोशी की कर्मठता से शिक्षा में सुधार हुआ है छात्र संख्या बढ़ रही है। उनका स्थानांतरण होने से नौनिहालों के शैक्षणिक स्तर पर विपरीत असर पड़ेगा। उन्होंने डीएम से शिक्षक का किसी भी हालत में तबादला नहीं करने की मांग की।  

महिलाओं ने कहा कि ग्रामीणों आंदोलन के बल से गांव से प्रमाणित शराब की दुकान हटी थी। अब कुुछ लोग चोरी छिपे शराब की अवैध बिक्री कर रहे हैं। इससे गांव में अशांति का माहौल बन रहा है।  उन्होंने डीएम से गांव में अवैध तरीके से बिक रही शराब पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में चंपा देवी, प्रेमा, विमला और लीला देवी आदि शामिल थी। डीएम ने आश्वस्त किया कि प्रधानाध्यापक का स्थानांतरण नहीं होने दिया जाएगा। अवैध रूप से बिक रही शराब पर रोक लगाने की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें