कपकोट (बागेश्वर)। फुलवाड़ी-फुलाचौंरा-खाईधार सड़क संघर्ष समिति का सड़क के लिए अनशन जारी है। आंदोलन के आठवें चरण में फुलवाड़ी जनमिलन केंद्र में तीसरे दिन बहादुर सिंह और मोहन सिंह अनशन पर बैठे। शनिवार को फुलवाड़ी के ग्रामीणों ने कहा कि सड़क नहीं होने के कारण आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर समिति अध्यक्ष रतन सिंह दानू, सचिव करम सिंह दानू, महिमन सिंह दानू, शेर सिंह दानू, गजेंद्र सिंह धामी, मदन सिंह धामी आदि मौजूद रहे। संवाद
दो दशक से बन रहे मोटरमार्ग के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
बागेश्वर। भैरूचौबट्टा गांव में अभी तक मोटर मार्ग का निर्माण नहीं हो सका है। वहीं चौंरा में लंबे समय से सड़क क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन देकर जल्द सड़क के सुधारीकरण और भैरूचौबट्टा में मार्ग निर्माण की मांग की है।
शनिवार को प्रधान दया देवी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि चौरा-भैरूचौबट्टा मोटर मार्ग का निर्माण 2006 से लंबित है। बताया कि इससे पांच गांवों की आबादी प्रभावित हो रही है। वहीं चौंरा-भैरूचौबट्टा मोटर मार्ग पिछले दो सालों क्षतिग्रस्त होने के कारण स्कूल के वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं, विद्यार्थी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस मौके पर बीडीसी अनीता देवी, राजेंद्र प्रसाद, कमलेश चंद्र, नवीन चंद्र, नीरज कुमार, भूपेंद्र आर्या, राजेश कुमार, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद