बागेश्वर के नारायण देव वार्ड में टूटी सिंचाई विभाग की पुलिया।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर के नारायण देव वार्ड में जल निकासी नाले चोक हैं। इसमें लगी स्लैब टूटी हैं। इन पर चलते समय राहगीरों के जख्मी होने का खतरा है। नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने सिंचाई विभाग के ईई को पत्र भेजकर सभी निकासी नालों को साफ करवा, स्लैब भी सुधारने को कहा है। इसमें बताया गया है कि फायर स्टेशन से शुरू नाला सेंज होकर सरयू नदी में गिरता है। इस पर स्लैब डालकर रास्ता बनाया गया है लेकिन इन स्लैबों के टूटने से दुर्घटना का खतरा है।
बागेश्वर का होगा सुंदरीकरण
बागेश्वर। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद अब पालिका प्रशासन शहर के सुंदरीकरण में जुट गया है। इसके तहत उत्तरायणी मेले से पहले शहर को चमकाने का लक्ष्य रखा गया है। इसीलिए पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल और ईओ राजदेव जायसी ने शुक्रवार को शहर के मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर में नागरिक सुविधाएं बढ़ाने का जायजा लिया। ब्यूरो