फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन:ढील के दौरान सड़क पर निकला लोगों का रेला

विज्ञापन
बागेश्वर में शुक्रवार को सड़क पर निकले लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। लॉकडाउन में ढील के दौरान शुक्रवार को बागेश्वर की सड़क पर लोगों का रेला निकल आया। इस कारण सामाजिक दूरी के निर्देश हवा में उड़ गए। अधिकतर दुकानों में भी लोग नजदीक खड़े दिखे। शासन ने शुक्रवार सुबह सात से दोपहर एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकान खोलने के लिए छूट दी थी। इसलिए लोग सुबह साढ़े छह बजे से ही बाजारों में निकलने लगे थे। सुबह सात बजे के बाद लोगों का रेला सड़क पर उतर आया। मजदूर तबके के लोग एक साथ घरों से निकले। सड़क पर लोगों का हुजूम दिखने लगा। लोग सामाजिक दूरी बनाकर भी नहीं चल रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों से एक साथ न चलने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की, लेकिन लोगों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। लोग दुकानों में भी अमूमन समूह में खड़े नजर आए। हालांकि कई दुकानदार लोगों को दूर-दूर खड़े रहकर सामान खरीदने की अपील कर रहे थे। इस कारण कई जगह असहजता महसूस की गई। हालांकि सुबह करीब 11 बजे बागेश्वर जिले के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने लगी थी। इसलिए बारिश थमने के बाद लोग तेजी से घरों को निकले। दोपहर 12 बजे बाद दुकानें भी बंद होने लगी थीं। एक बजते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
पिथौरागढ़ में लॉकडाउन के दौरान सरेआम उड़ाई जा रहीं हैं नियमों की धज्जियां
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में लॉकडाउन के दौरान सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। पर शासन-प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है। ढील के दौरान गांधी चौक सहित कई अन्य स्थानों पर लोग सामाजिक दूरी बना कर सामान की खरीदारी नहीं कर रहे हैं। लोगों की लापरवाही खुद पर भारी पड़ सकती है। शुक्रवार को ढील के दौरान गांधी चौक, सिमलगैर, टकाना सहित अन्य स्थानों पर सामान की खरीदारी करने आए लोग बिना डिस्टेंस के सामान खरीदते हुए नजर आए। ब्यूरो---
विज्ञापन

सात से एक बजे तक खरीदारी के लिए टूट पड़ी लोगों की भीड़
अल्मोड़ा। लॉकडाउन के दौरान सरकार द्वारा शुक्रवार को बाजार खुलने का समय बढ़ाकर सुबह सात से दोपहर एक बजे तक किया था। इस दौरान बाजार में सब्जी, दूध, राशन आदि की दुकानों में लोगों की काफी भीड़ रही। लोगों ने दुकानों से जमकर खरीदारी की। इस दौरान कई स्थानों पर सामाजिक दूरी का एक बार फिर से उल्लंघन होता देखा गया।
सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए शुक्रवार को समय बढ़ाकर सुबह सात से दोपहर एक बजे तक किया था। सुबह सात बजते ही लोग अपने घरों से निकल आए। देखते ही देखते बाजार में लोगों की भारी भीड़ हो गई। राशन, सब्जी, फल, दूध आदि की दुकानों में खरीदारी के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। जनरल स्टोर में भी काफी भीड़ रही। इस दौरान कई स्थानों पर सामाजिक दूरी का उल्लंघन किया गया। कई स्थानों पर पुलिस ने लोगों को सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर फटकार भी लगाई। दुकानें एक बजे तक खुलने से लोगों को राहत मिली। लॉकडाउन के दौरान नगर की सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि पुलिस की सख्ती के बावजूद एक्का दुक्का लोग सडकों में घूमते हुए दिखे। पुलिस ने उन्हें हिदायत देकर घर वापस भेजा। एटीएमों में भी पैसे निकासी के लिए लाइन लगी रही।
-
रानीखेत में लोगों ने किया सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन
रानीखेत/द्वाराहाट। रानीखेत और द्वाराहाट में सुबह से लगातार बारिश हो रही थी। शुक्रवार को सुबह सात से दोपहर एक बजे तक जरूरी सामान की खरीद के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई थी। हालांकि बाजार में अब अफरा तफरी का माहौल नहीं है। लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से आकर सब्जियां और अन्य जरूरी सामान खरीदा, सोशल डिस्टेंसिंग का भी इस दौरान खास ध्यान रखा गया। लोगों ने एक-एक मीटर की दूरी पर खड़े होकर सामान खरीदा। दूसरी तरफ एक बजे बाद घरों से लोग बाहर नहीं निकले इसके लिए निरंतर बाजार में गश्त भी की गई। द्वाराहाट में भी पुलिस ने गश्त के दौरान चौपहिया वाहनों को रोककर पूछताछ की और सड़कों पर बेवजह नहीं घूमने की हिदायत दी।
लॉकडाउन में चंपावत जिला पास
पहाड़ में रोड पर नहीं चले वाहन,समय बढ़ने से अधिकांश दुकानों में कम रही भीड़
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा । कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को जारी लॉकडान चंपावत जिले में अब पूरी तरह कामयाब हो रहा है। शुक्रवार को लोगों ने इस लॉकडाउन का पूरी तरह पालन किया। चौपहिया वाहन नदारद रहे, तो अधिकांश बाइकों में भी एक ही सवारी थी।
दुकानों में खाद्यान्न, सब्जी, दूध, पेट्रोल-डीजल आदि की पर्याप्त उपलब्धता थी। अलबत्ता जरूरी सामान की दुकान खुलने की समय सीमा 10 बजे से बढ़ाकर एक बजे तक करने से ज्यादातर दुकानों में लोगों की भीड़ भी खासी कम रही। दुकानों में सुबह से न तो कोई अफरातरफरी थी और नहीं ज्यादा भीड़। दुकान खुलने के वक्त में इजाफे से लोगों में तसल्ली थी। दोपहर 12 बजे के बाद तो अधिकांश दुकानों में इक्का दुक्का लोग भी नहीं थे।
टनकपुर में लॉकडाउन में शुक्रवार को दी गई छह घंटे की छूट से दुकानों में भीड़ कम रही। कुछ दवा की दुकानों में लोगों की भीड़ लगी रही। इससे नाराज सीओ विपिन चंद्र ने दवा विक्रेताओं को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को कहा। ऐसा न होने पर केस दर्ज करने की भी चेतावनी दी। बनबसा में बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही भीड़ रही। एक बजे बाद पूरा क्षेत्र लॉकडाउन रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें