फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-जन का यही हो नारा डेंगू मुक्त हो शहर हमारा...

विज्ञापन
बागेश्वर में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर रैली निकालते छात्र-छात्राएं। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
राष्ट्रीय डेंगू मुक्त दिवस पर राजकीय इंटर कालेज मंडलसेरा बागेश्वर के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर हुई भाषण प्रतियोगिता में ज्योति दास, अंजलि मिरौला, दिव्या थापा, क्विज प्रतियोगिता में अंजलि मिरौला, ज्योति थापा, अंजलि कार्की क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नारायण गिरी गोस्वामी ने डेंगू के लक्षण बताए। वक्ताओं ने कहा कि डेंगू का मच्छर ठहरे हुए पानी में पनपता है। इन मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए घर में कूलर, गमले, टायर आदि चीजों में ठहरे पानी को साफ करना चाहिए। इससे पहले रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं जन-जन का यही हो नारा डेंगू मुक्त हो शहर हमारा, दूर होगी डेंगू की बीमारी, जब तय होगी हम सबकी भागीदारी... आदि नारे लगा रहे थे। अध्यक्षता निरंजन चौधरी तथा संचालन एनसीसी अधिकारी ले. मोहन सिंह धामी ने किया। कार्यक्रम में विनोद टम्टा, रामकिशन, केएस मर्तोलिया, मुकुल भाकुनी, इंद्रा धपोला, सोनिका, मनोज कुमार, शिवानंद दुबे, जानकी गोस्वामी, कुलदीप पवार, सुंदर मेहता आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें