फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 गुलदार की गुर्राहट से लोग भयभीत

Wed, 22 Mar 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर क्षेत्र के चौरासि और नई बस्ती इलाके में रात में गुलदार की गुर्राहट से लोग भयभीत हैं। बच्चों का आंगन में अकेले खेेलना बंद हो गया है। महिलाएं अकेले घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले दिनों चौक बाजार में गुलदार दिखाई दिया। गुलदार कपड़ा व्यापारी की दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था। इसके बाद गुलदार नीलेश्वर की पहाड़ी और बनखोला क्षेत्र में गुर्राते सुना गया था। गुलदार ने अब चौरासि, नई बस्ती और नुमाइशखेत में मंडराना शुरू कर दिया है। सभासद दीप चंद्र जोशी ने बताया कि इस इलाके में गुलदार रात को गुर्राता सुनाई पड़ रहा है। लोग शाम होते ही घरों के भीतर दुबक जा रहे हैं। वन विभाग को गुलदार को पकड़ने के लिए कई बार पिंजरा लगाने की मांग कर दी है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई हुई है। उन्होंने प्रशासन से मामले में शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें