फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की सफाई के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

Sun, 16 Apr 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
भागीरथी नाले की सफाई करते लोग।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 धार्मिक महत्व के भागीरथी नाले की सफाई का अभियान जारी है। पवित्र भागीरथी अभियान के तहत सातवें रविवार को भी बड़ी संख्या में लोग सफाई के लिए पहुंचे। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने भी नाले में उतरकर सफाई की।
विज्ञापन



पवित्र भागीरथी अभियान के तहत गठित कोर कमेटी के आह्वान पर भागीरथी नाले की पवित्रता के लिए सफाई अभियान जारी है। रविवार की सुबह कमेटी के सदस्य गोलज्यू मंदिर के समीप एकत्र हुए। इसके बाद सभी सदस्यों ने नाले में पड़े कूड़ा करकट पॉलीथिन को एकत्र कर नष्ट किया। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने भी मौके पर पहुंचकर नाले की सफाई की। सफाई अभियान में पतंजलि योग समिति के सदस्यों सहित महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। 


पवित्र भागीरथी अभियान से जुड़े भूपेंद्र जोशी, आलोक, शंकर, गणेश पांडेय, जगदीश आदि सदस्यों का कहना है कि लोग धीरे धीरे जागरूक हो रहे हैं। लोगों की जागरूकता से ही यहां के नदी नालों को कूड़ा मुक्त किया जा सकता है। उन्होंने भागीरथी के साफ होने तक अभियान जारी रखने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें