फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर्स संगठन ने संशोधित पेंशन देने की मांग उठाई

Sun, 15 Apr 2018 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
पेंशनर्स संगठन की बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक में पेंशन संशोधन के संबंध में चर्चा करते हुए सरकार से राज्य के सेवानिवृत्त पेंशनरों को भी संशोधित पेंशन देने की मांग उठाई गई। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।  

विज्ञापन


निवर्तमान अध्यक्ष बहादुर सिंह परिहार की अध्यक्षता में हुई बैठक में केशवानंद जोशी को अध्यक्ष, भवानी राम आर्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नारायण सिंह गढ़िया को मंत्री, बची सिंह कार्की को कोषाध्यक्ष, बहादुर सिंह परिहार को संरक्षक और बाला दत्त तिवारी को सर्वसम्मति से संयोजक नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी के गठन के बाद प्रदेश सरकार से यूपी की तरह संशोधित पेंशन देने की मांग की गई।

इसके अलावा पेंशनर्स को एलटीसी सुविधा, मासिक चिकित्सा भत्ता, विकास भत्ता, परिवार नियोजन भत्ता, पेंशनरों को 10 वर्ष में पूरी पेंशन दिए जाने और आवास भत्ता माफ करने की मांग उठाई गई। बैठक में डॉ. प्रताप सिंह गढ़िया, दरबान सिंह मेहता, तारा सिंह कठायत, दीवान सिंह दानू, जीत सिंह नेगी, महेश चंद्र कांडपाल, अजब सिंह, केवलानंद उपाध्याय, बंशीधर जोशी, छुट्टन लाल भारती, ख्यालीदत्त लोहनी, धन सिंह गढ़िया, नंदन सिंह नेगी, हरिदत्त खोलिया, बलवंत सिंह कर्म्याल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें