फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिटौली देने आए फरसाली के ग्रामीण का शव गधेरे में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रीमा क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव गधेरे के एक तालाब में पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपनी बहन को दिल्ली से भिटौली देने रीमा आया था।
विज्ञापन


फरसाली वल्ली निवासी मोहन सिंह (65) अपने बेटों के साथ दिल्ली में रहते थे। वह तीन अप्रैल को रीमा क्षेत्र में रहने वाली अपनी बहन को भिटौली देने दिल्ली से अकेले यहां आए थे। शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने रीमा के काफली के गधेरे के तालाब में उनका शव पड़ा देखा। इससे आसपास सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रीमा पुलिस चौकी को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। मृतक के तीन बेटे दिल्ली में ही नौकरी करते हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें