फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर हाल हुआ मजियाखेत जाने वाला पैदल मार्ग

Sun, 25 Sep 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
नाली में तब्दील हो चुका मजियाखेत को जाने वाला मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर के मजियाखेत को जाने वाला पैदल मार्ग जर्जर हाल हो गया है। मार्ग का कंक्रीट उखड़ जाने से कुछ स्थानों पर यह मार्ग नाली जैसा बन चुका है। ऐसे में जहां राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं दुपहिया वाहनों के संचालन में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

मजियाखेत नगर से लगा हुआ मुख्य क्षेत्र है लेकिन इसको जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल हो चुका है। बरसात में मार्ग के ऊपर से होकर बहने वाले बरसाती नाले से कुछ स्थानों पर कंक्रीट उखड़ गया है। ऐसे में गड्ढे बनने से मार्ग नाली जैसा बन गया है। मार्ग के बदहाल होने के कारण रात्रि में घरों को लौटने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस पैदल मार्ग में दिन भर दोपहिया वाहनों का संचालन भी होता रहता है। सर्वाधिक परेशानी दोपहिया वाहनों के संचालन में हो रही है। मार्ग में बने गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। मार्ग के बदहाल होने से दिक्कतों का सामना कर रहे क्षेत्रवासियों ने शीघ्र इस प्रमुख पैदल मार्ग के सुधार की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें