फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से नदी में गिरे पटवारी, मौत 

Sun, 19 Nov 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
खीम गिरि गोस्वामी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नौगांव (देवनाई) के पटवारी पैर फिसलने से नदी में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी बैजनाथ में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक घायल पटवारी को पहले कौसानी के अस्पताल ले जाया गया था, जहां एक घंटे तक डॉक्टर के नहीं आने से उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। जिस कारण उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


नौगांव क्षेत्र में तैनात पटवारी खीम गिरी गोस्वामी (48) रविवार को अपने पैतृक गांव रौल्याणा (मठ काटली) से गरुड़ को आ रहे थे। कोसी नदी पार करते समय उनका पैर अचानक फिसल गया, जिससे वह नदी में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण और परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी ले गए।

वहां एक घंटे तक डॉक्टर न मिलने पर परिजन उन्हें मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ लाए। यहां इलाज के दौरान खीम गिरी ने दम तोड़ दिया। पटवारी का निधन का समाचार सुनते एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह, तहसीलदार दयाल चंद्र टम्टा, रजिस्ट्रार कानूनगो दयाल गिरी, कानूनगो त्रिभुवन बोरा, सीएचसी बैजनाथ पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि पटवारी गिरी काफी सरल स्वभाव के थे।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों का कहना है कि यदि खीम गिरी को कौसानी अस्पताल में इलाज मिल जाता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। मृतक पटवारी के दो नाबालिग बेटे हैं। पटवारी के निधन पर विधायक चंदन दास, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें