फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा मरीजों को

Thu, 07 Dec 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइकोर्ट की फटकार के बाद बागेश्वर में ब्लड बैंक और ट्रामा सेंटर का संचालन शुरू हो गया है। पिछले आठ माह से ब्लड स्टोरेज सेंटर के रूप में संचालित हो रहे ब्लड बैंक को भी लाइसेंस मिल गया है। लाइसेंस जारी होने के बाद इस ब्लड बैंक से जरूरतमंदों को हर समय खून उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन


 जिले की 2.50 लाख की आबादी को सेवा मुहैया कराने के उद्देश्य से 2013 में जिला अस्पताल के समीप करोड़ों की लागत से ट्रामा सेंटर और ब्लड बैंक के भवन बनाए गए थे। निर्माण के तीन साल तक इनका संचालन नहीं होने पर 2016 में नागरिक मंच की ओर से उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई। उच्च न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई करते हुए 10 नवंबर 2016 को स्वास्थ्य विभाग को चार सप्ताह के भीतर ट्रामा सेंटर और ब्लड बैंक का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के बाद हरकत में आए विभाग ने ब्लड बैंक खोलने की कवायद शुरू की।

आठ माह पूर्व ब्लड बैंक के बजाय ब्लड स्टोरेज सेंटर खोला गया था। ब्लड बैंक नहीं खोलने पर हाइकोर्ट ने पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग को फिर से फटकार लगाई थी। इस पर हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने ब्लड बैंक को लेकर तेजी से कार्रवाई शुरू की। बृहस्पतिवार को केंद्र से ब्लड बैंक का लाइसेंस जारी हो गया। अब यहां पर ब्लड का आदान-प्रदान किया जा सकेगा। ब्लड बैंक में 300 यूनिट खून रखने की क्षमता है।
विज्ञापन


 अब तक यहां पर ब्लड स्टोरेज सेंटर था। केंद्र से ब्लड बैंक का लाइसेंस मिल गया है। अब जरूरतमंदों को खून की कोई कमी नहीं रहेगी। ब्लड बैंक में इस समय पैथोलॉजिस्ट सहित पूरा स्टाफ तैनात है। मरीजों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

डा.बसंत ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें