फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बेतालघाट-दिल्ली रूट पर रोडवेज सेवा स्थगित होने से यात्री परेशान

Sat, 04 Oct 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज की बेतालघाट-दिल्ली सेवा का संचालन शुरू न होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ते जा रही है। यात्रियों ने बस सेवा का संचालन जल्द शुरू करने की मांग निगम प्रबंधन से की है।
विज्ञापन


रोडवेज डिपो में लंबे समय से चालकों के पद रिक्त हैं। इस कारण बेतालघाट -दिल्ली रूट पर रोडवेज की बस सेवा का संचालन स्थगित है। अल्मोड़ा और बेतालघाट सहित आसपास से लगे क्षेत्रों से लोग दिल्ली आवाजाही करते हैं। इस रूट पर रोडवेज की सेवा संचालित होने से उन्हें राहत मिली थी लेकिन अब चालकों की कमी से सेवा स्थगित होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। यात्री सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अल्मोड़ा से बेतालघाट की सवारी को टैक्सी चालक भी नहीं बैठाते हैं। आधे रास्ते की सवारी होने के चलते उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। उन्होंने बस सेवा का संचालन शीघ्र शुरू करने की मांग की। इधर एजीएम विजय तिवारी ने बताया कि बस के संचालन के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें