कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत कपकोट के कमल सिंह कपकोटी सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। वह 11 जून को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से पास आउट हुए हैं। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर स्थित डोगरा रेजीमेंट में उन्हें पहली तैनाती मिली है।
तहसील मुख्यालय की बाजार के पुस्तक विक्रेता आनंद कपकोटी और कमला कपकोटी के घर 25 फरवरी 1995 को जन्मे कमल की प्राथमिक की शिक्षा वर्ष 2005 में मां ठाकुरेर जय शिशु लीला कपकोट से हुई है। कपकोटी ने मां ठाकुरेर जय शिशु लीला के दिवंगत गुरू देवाशीष महाराज बिग अंकल और तारकपात्र महाराज लिटिल अंकल को भावपूर्वक याद किया।
कहा कि उनकी सफलता के पीछे दोनों के आशीर्वाद ने सारथी का काम किया है। उन्हें मिली इस सफलता पर ग्रामीण अपने को खुशनसीब मान रहे हैं। कमल के लेफ्टिनेंट बनने से गांव का नाम रोशन हुआ है। घर में बधाई देने वालों का तांता लगा है।