फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क को लेकर अनशन पर बैठा कारगिल शहीद का परिवार

Thu, 16 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
अनशन पर बैठे शहीद के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। शहीद रमेश सिंह परिहार, गांधी ग्राम के नाम से स्वीकृत सड़क का निर्माण नैल डुंगरगांव, मजबे तक करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। बुधवार को कारगिल शहीद की पत्नी, बेटे सहित परिवार के कई सदस्य अनशन पर बैठे। 
विज्ञापन


डुंगरगांव के गोलू देवता मंदिर परिसर में चल रहे क्रमिक अनशन में बुधवार को शहीद रमेश सिंह की पत्नी पुष्पा देवी, बेटा सूरज सिंह और भाभी सावित्री देवी सहित परिवार के कई सदस्य बैठे। घोषणा के बावजूद गांव तक सड़क नहीं बनने से शहीद के परिजन आहत नजर आए।

परिजनों का कहना था कि सड़क सुविधा के लिए उन्हें इस तरह से अनशन पर बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने झूठी घोषणा पर शासन-प्रशासन, विभाग के खिलाफ भी नाराजगी जताई। कहा कि जब तक डुंगरगांव के लिए सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता है संघर्ष जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


अनशनकारियों को समर्थन देने वालों में पूर्व प्रधान ललित सिंह परिहार, घनश्याम सिंह, पुष्पा देवी, कुक्कू परिहार, खष्टी देवी, विकास सिंह, नीरज, महेश जोशी, हीरा सिंह, पूरन सिंह, प्रताप सिंह, ठाकुर सिंह, नवीन सिंह, जगदीश सिंह आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें