फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मैथ्स ओलंपियाड में लें हिस्सा, विजेता को मिलेगा रामानुजन पुरस्कार

Wed, 13 Aug 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गणितीय कौशल को विकसित करने के लिए एनसीईआरटी प्रदेश के विद्यालयाें में इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड का आयोजन कराने जा रही है। शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में होने वाली परीक्षा में कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यार्थी भागीदारी करेंगे। इंटरनेशनल स्तर के विजेता को रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


मैथ्स ओलंपियाड दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में विद्यालय और दूसरे चरण में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा कराई जाएगी। इसमें भागीदारी करने के लिए विद्यार्थियों के आवेदन 31 अगस्त तक किए जाएंगे। शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 50 रुपये जबकि निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 150 रुपये निर्धारित किया गया है।
विद्यालय स्तर पर होने वाली परीक्षा के लिए अक्तूबर और नवंबर की चार तिथियां निर्धारित की गई हैं। स्कूल अपनी सुविधा के अनुसार छह या 27 अक्तूबर, 12 और 25 नवंबर में से एक तिथि का चयन कर सकते हैं। परीक्षा का केंद्र विद्यालय ही रहेगा, हालांकि इसके लिए कम से कम 50 विद्यार्थियों का पंजीकरण होना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें