फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर को बनाया पार्किंग स्थल

Mon, 12 Jun 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल को जाने वाली सड़क और अस्पताल परिसर को वाहनों का पार्किंग स्थल बना दिया है। हालात यह हैं कि वाहनों के खड़ा रहने से मरीजों और तीमारदारों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बागेश्वर जिला अस्पताल परिसर में जगह खाली नजर आते ही कोई भी व्यक्ति अपना वाहन पार्क कर देता है। ऐसे में मरीजों और उनके तीमारदारों के आने-जाने के लिए भी स्थान नहीं बचता है।
विज्ञापन


अस्पताल के कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी यही हालात थे। पार्किंग के लिए जगह नहीं मिलने पर 108 एंबुलेंस को सरयू में बने नए पुल पर खड़ा करना पड़ा था। पूर्व जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान परिसर में वाहन पार्क नहीं करने की हिदायत दी थी।

इसके बाद कुछ समय के लिए परिसर से वाहनों को हटाया गया। एक बार फिर वही पुराने हालात हो गए हैं। अस्पताल परिसर ही नहीं इमरजेंसी वार्ड की ओर जाने वाली सड़क में भी हर तरफ वाहन पार्क किए गए हैं। हालात यह हैं कि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस से मरीज को अस्पताल लाना या ले जाना तक संभव नहीं है। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें