फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालकों ने किया पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी का विरोध

Tue, 12 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सर्विस टैक्स लगने के बाद नगरपालिका ने वाहनों का पार्किंग शुल्क 10 से बढ़ाकर 15 रुपये कर दिया है। इधर, टैक्सी संचालकों ने नगरपालिका की ओर से बढ़ाए गए टैक्स का विरोध शुरू कर दिया है। टैक्सी चालकों का कहना है कि वे पुरानी दरों पर ही पार्किंग शुल्क का भुगतान करेंगे। 
विज्ञापन


नगर की सड़कों पर पार्क होने वाले टैक्सी वाहनों से नगरपालिका की ओर से एक दिन का 10 रुपये पार्किंग शुल्क लिया जाता था। इस बार केंद्र सरकार की ओर से सर्विस टैक्स लगा देने से पालिका ने पांच रुपये बढ़ाकर पार्किंग शुल्क 15 रुपये कर दिया है। सोमवार को जब नगरपालिका की टीम पार्किंग शुल्क वसूलने अमसरकोट स्थित टैक्सी स्टैंड पर पहुंची तो टैक्सी संचालकों ने इसका विरोध कर दिया। 

टैक्सी संचालकों का कहना था कि नगरपालिका को वह बढ़ा हुआ शुल्क नहीं देंगे। इधर, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि पार्किंग शुल्क में सर्विस टैक्स जुड़ने के बाद शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। नगर के अन्य स्टेशनों के टैक्सी संचालक नियमित इस टैक्स को भर रहे हैं। टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें