फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की मांग को लेकर अभिभावकों का प्रदर्शन 

Wed, 01 Nov 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
शिक्षकों की तैनाती को लेकर प्रदर्शन करते अभिभावक।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर शिक्षकों की कमी सहित तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। शिक्षकों की तैनाती और विद्यालय भवन के सुधार की मांग को अभिभावकों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने कहा कि यदि शीघ्र विद्यालय की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 15 नवंबर से काफलीगैर बैंड में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे अभिभावकों ने कहा कि राइंका काफलीगैर में सहायक अध्यापकों के पांच पद और प्रवक्ताओं के चार पद रिक्त चल रहे हैं। एलटी में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, कला एवं प्रवक्ता में भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, संस्कृत, राजनैतिक शास्त्र के पद रिक्त होने से 500 छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। उच्चीकरण के बावजूद इंटर कॉलेज का भवन नहीं बना है।

आज भी जूनियर हाइस्कूल के भवन में छठी से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। फर्नीचर नहीं होने से बच्चे जमीन पर बैठने को मजबूर हैं। विद्यालय में खेल मैदान तक नहीं है। अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 15 नवंबर से काफलीगैर बैंड में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अभिभावक शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर सिंह रौतेला, जिला पंचायत सदस्य रवि करायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपाल रौतेला, हरीश जनौटी, कमल टम्टा, प्रधान नरेंद्र लाल, मोहन रौतेला, दरबान सिंह, पूरन गंगोला, पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें