फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पैरा मोटरिंग रहेगा मुख्य आकर्षण

Wed, 10 Jan 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला कार्यालय में उत्तरायणी मेले का पोस्टर विमोचन करते डीएम, एडीएम, एसडीएम और ईओ नग
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर के उत्तरायणी मेले का मुख्य आकर्षण पैरा मोटरिंग होगा। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अनुराधा पाल ने मेले के पोस्टर का विमोचन किया। बताया कि 14 जनवरी को झांकी के साथ मेले का शुभारंभ होगा। झांकी में आर्मी बैंड भी शामिल होगा।
विज्ञापन


शाम को अलंकार संगीत मंडली के कार्यक्रम होंगे। रात में नंद किशोर पांडे की भजन संध्या होगी। बताया कि मेले में दिन में स्कूली दलों के कार्यक्रम और शाम को स्थानीय लोक कलाकारों के कार्यक्रम होंगे। मेले में दीपोत्सव, लेजर शो, बालीबाल, दंगल, कबडडी, स्थानीय परिधान प्रतियोगिता, मेहंदी, कुमाऊंनी व्यंजन प्रतियोगिता होगी। 20 जनवरी को मेले का समापन होगा। संवाद


स्टार नाइट
15 जनवरी को पवनदीप राजन, सुरेश राजन, वी वायरस डांस ग्रुप के कलाकारों के कार्यक्रम
16 जनवरी की लोक गायक कैलाश कुमार
17 जनवरी को श्वेता महरा, राकेश कनवाल, इंदर आर्या
18 जनवरी को पंकज नेगी, कुंदन कोरंगा, आनंद कोरंगा
19 जनवरी को प्रियंका महर, कमलजीत

कपकोट में एक दिन बढ़ी मेलावधि, अब चार दिन की होगी उत्तरायणी
बागेश्वर। नगर में उत्तरायणी मेले को लेकर तैयारियां जोरशोर पर हैं। नुमाइशखेत मैदान में झूले, चरखे लगने शुरू हो गए हैं। मेले को लेकर नगर में रौनक बढ़ने लगी है। कपकोट में व्यापारियों की मांग के बाद मेलावधि एक दिन बढ़ा दी गई है। अब कपकोट में चार दिन का मेला होगा।
विज्ञापन

नगर के नुमाइशखेत मैदान में बाहरी झूले, चरखे समेत अन्य रोमांचक खेल और करतब दिखाने वाले व्यापारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। जिला प्रशासन मेले के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं को अंतिम रूप दे रहा है। लोगों को मेले का बेसब्री का इंतजार है। इधर, कपकोट में बुधवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में मेलावधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अब कपकोट का उत्तरायणी मेला 15 से 18 जनवरी तक चलेगा। ईओ नवीन कुमार ने कहा कि मेले की झांकी, विद्यालयों के रंगारंग कार्यक्रम तय हो गए हैं। बाहरी व्यापारियों को दुकान आवंटित हो गई है। केदारेश्वर मैदान में झूला लग गया है। अन्य व्यापारी भी दुकानें सजाने लगे हैं। मेला स्थल मां बाराही मंदिर परिसर में तैयारियां चल रही हैं। उत्तरायणी मेले को भव्य बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें