फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांव में पायलिया हाथ में कंगनियां...

Sun, 14 Jan 2018 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
उत्तरायणी मेले में थिरकते कलाकार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तरायणी मेेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। मेलार्थी कुमाऊंनी, गढ़वाली और भोजपुरी गीतों का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। शनिवार रात लखनऊ से आए भोजीपुरी कलाकार सुरेश कुशवाहा के गीत पांव में पायलिया हाथ में कंगनियां...पर मेलार्थी झूम उठे। मंच पर स्कूली बच्चों और सूचना एवं संस्कृति विभाग के नैनीताल से आए कलाकार भी अपनी मोहक प्रस्तुति दे रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद भी मेलार्थी देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठा रहे हैं।

विज्ञापन


नुमाइशखेत मैदान स्थित मुख्य मंच पर शनिवार की रात लखनऊ से आए कलाकार सूरज नारायण ने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की। कलाकार सुरेश कुशवाहा ने बरसाने की होली के गीतों का गायन किया। गीत रेलिया वैरन पिया... में नृत्य पेश किया उनका साथ सुंदर भूषण, लालता वर्मा और सूरज आदि ने दिया। मंच पर नंदा राजयात्रा, भगवती जागरण का शानदार प्रस्तुतिकरण किया गया।

कलाकारों ने उतरैणिक म्याल लागि र बागश्यर बजारा..., ओ भिना कसके जानू उत्तरैणी कौतिक..., ओ नंदा-सुनंदा तू दैणी है जाये...समेत कई अन्य मन भावन गीत गाए। कौशल उपाध्याय और अंकुर उपाध्याय की टीम ने मनभावन भजनों गाए। कार्यक्रम का संचालन जयंत भाकुनी ने किया। वहां केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधायकों में चंदन राम दास बागेश्वर, बलवंत भौर्याल, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, भुवन कांडपाल, रमेश साह गंगोला, जगदीश जोशी, रघुवीर दफौटी, प्रकाश साह, नवीन साह, दीप चंद्र जोशी, जीवंती कांडपाल, सहारा इंडिया के सुमित मेहता, नागेश्वरी जोशी, हरीश सोनी, संजय साह जगाती, बसंत बल्ल्लभ पांडे आचार्य, रणजीत सिंह बोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें