भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 128वां जन्म दिवस 10 सितंबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उसे पहले विद्यालयी बच्चों की तहसील और जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। जयंती की सुबह साढ़े नौ बजे पंत जी के लोनिवि तिराहे और चौक बाजार स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद चौक में मुख्य कार्यक्रम कार्यक्रम होगा।
समारोह समिति के जिला संयोजक गोविंद भंडारी के अनुसार भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत के 128वें जन्म दिवस से पूर्व आठ सितंबर को विद्यालयी छात्र-छात्राओं की तहसील स्तर पर जीजीआईसी बागेश्वर, पाये गरुड़, ऐठान कपकोट और कांडा में प्राथमिक, जूनियर और सीनियर वर्ग की भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता होगी।
नौ सितंबर की सुबह 10 बजे से तहसील स्तर पर अव्वल प्रतिभागियों की मुख्य शिक्षा अधिकारी के सभागार में जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी।
सीईओ रमेश चंद्र आर्या ने प्रधानाचार्यों से बच्चों को प्रतियोगिताओं में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए हैँ। जिला संयोजक भंडारी ने बताया कि मुख्य समारोह 10 सितंबर सुबह साढ़े नौ बजे से चौक बाजार में होगा। उन्होंने समारोह में सभी से शामिल होने की अपील की है।