फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज, सुहानी, राहुल, सुनील, विशाखा ने जीती क्रॉसकंट्री

विज्ञापन
मतदाता दिवस पर बागेश्वर में हुई क्रॉसकंट्री रेस को रवाना करते अतिथि। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में खेल विभाग की ओर से आयोजित क्रॉसकंट्री में पंकज, सुहानी, राहुल, सुनील और विशाखा ने बाजी मारी। इस मौके पर दौड़ के माध्यम से मतदाता का भी संदेश दिया गया गया। एडीएम राहुल कुमार गोयल और एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर क्रॉसकंट्री का शुभारंभ किया। यह रेस मंडलसेरा बाईपास से शुरू होकर डिग्री कॉलेज गेट पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

बालक 14 वर्षीय आयु वर्ग में पंकज कुमार, अभिषेक वर्मा, हिमांशु तिवारी और बालिका वर्ग में सुहानी आर्या, ज्योति कोरंगा, रंजना दोसाद क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। बालक 16 आयु वर्ग में राहुल सिंह रावल, हिमांशु दानू, शंकर कुमार, पुरुष ओपन वर्ग में सुनील कुमार, नवीन चुनेरा, जीवन चंद्र और महिला वर्ग में विशाखा साह, दमयंती मेहरा, खुशबू थापा क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में हुए समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव विजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी जुबैद अहमद, गुंजन बाला, सहायक प्रशिक्षक किरन नेगी, जयंत सिंह भाकुनी, जगदीश जोशी, आलोक पांडे, नीरज पांडे, चंदन कोरंगा, सुंदर सिंह गढ़िया, गणेश धपोला, संजीव खेतवाल, रोशन गढ़िया, गौरव उपाध्याय, ठाकुर सिंह राणा, कविता खेतवाल, चनर राम, बसंत पांडे, तनुजा आर्या मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें