फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा मतदाताओं को डीएम ने बांटे फोटो पहचान पत्र

विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बागेश्वर तहसील में नए मतदाताओं को पुरस्कृत करतीं डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से तहसील परिसर में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। इसमें डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाकर नये युवा मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र बांटे गए। इनमें नीरज सिंह खड़ाई, तृप्ति पंत, मानसी रावत, सौरभ सिंह, गुंजन रावत, दिवस सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोहनी पर्वतीय, रजनी बिष्ट, मुन्नी पांडे, आशा कार्यकर्ता रजनी देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक चंदन राम दास, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, सीडीओ डीडी पंत, एडीएम राहुल कुमार गोयल ने भी मतदान को जरूरी बताया। वहां चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें ईशा, राजेश्वरी कार्की, प्रमोद राम, जगदीश आर्या जीती। रजनी, जगदीश रावत, शिमली आर्या, हर्षिता, गीतांजलि उपविजेता रही। स्लोगन प्रतियोगिता में अनुराग सिंह, बबीता ऐठानी प्रथम, तनिशा शाह, कमलेश द्वितीय, भाष्कर सिंह बिष्ट, भावना मेहरा तृतीय रहीं। निबंध प्रतियोगिता में केएन कांडपाल, मयूर तिवारी, दिव्यांशी जोशी प्रथम, कमल, ललित मोहन जोशी, वंशिका ऐठानी द्वितीय रही। दिव्या दानू, कविता करायत, गुंजन जोशी को भी पुरस्कृत किया गया। 22 दिव्यांगजनों को कंबल बांटे गए। मिलिंद बिष्ट एवं हरीश दफौटी ने मतदाता जागरूकता गीत गाया। पर्यटन विभाग एवं निर्वाचन कार्यालय ने साइकिल रैली भी निकाली। आलोक कुमार पांडेय ने संचालन किया। इस अवसर पर सभासद धीरेंद्र परिहार, प्रेम सिंह हरड़िया, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी, वृक्षप्रेमी किशन सिंह मलड़ा, संजय शाह जगाती, जयंत भाकुनी, डीडीओ केएन तिवारी, सीएमओ डॉ. बीएस रावत, सीईओ नरेश शर्मा, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, डीपीओ राजेंद्र प्रसाद बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा, जगदीश जोशी, तहसीलदार नवाजिश खलीक, दीप चंद्र जोशी, स्वीप प्रभारी कैलाश प्रकाश चंदोला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें