पांडे बने राजबब्बर के सांसद प्रतिनिधि
- फोटो : अमर उजाला
गरुड़ (बागेश्वर)। राज्यसभा सांसद राजब्बबर ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव डीसी पांडे को बागेश्वर जिले के लिए अपना सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। पांडे को सांसद प्रतिनिधि मनोनीत करने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पार्टी कार्यालय में उनका स्वागत किया।
कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने जिले के विकास की उम्मीद जताई। पांडे के सांसद प्रतिनिधि बनने पर केएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, रंजीत डसीला, गोपाल सिंह नेगी, पंकज जोशी, सुरेंद्र करायत, विक्की खड़का, दीपक पांडे, बसंत नेगी, मुकेश नेगी, हरीश भट्ट, जगदीश आर्या, मनोहर अल्मिया, सुरेंद्र फर्स्वाण, गणेश गोस्वामी आदि खुशी जताई है।