फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय पंचायतों में दिया जाएगा स्वच्छता का संदेश

Tue, 19 Apr 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान में स्वजल परियोजना बागेश्वर की ओर से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल और जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली जनपद के सभी न्याय पंचायतों में जाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश देगी। 
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य स्वच्छता रथ के माध्यम से जनपद को निर्मल बनाने के लिए ग्रामीण समुदाय को जागरूक करना और स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत लोगों को खुले में शौच करने से मुक्त करना है। बागेश्वर से शुरू हुई यह वाहन रैली न्याय पंचायत अमसरकोट, आगर, सैंज, बोहाला, पंतगांव में भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करेगी।

20 अप्रैल को न्याय पंचायत भंडारीगांव, कांडे कन्याल, रावतसेरा, सानी उडियार, फल्यांटी, आरे, होराली, दियाली कुरौली, सिमगढ़ी, बनलेख में, 21 अप्रैल न्याय पंचायत लोहारखेत, सूपी, कर्मी, बदियाकोट, उत्तरौड़ा, असौं, सिमगड़ी, 22 अप्रैल को शामा, माजखेत, होराली, रमाड़ी, दियोलीकुरौली पहुंचेगी।
विज्ञापन


23 अप्रैल को लौबांज, गढ़सेर, फुलवारी, गूंठ, तिलसारी, 24 अप्रैल को आरे, भिलकोट, पिंगलो, भगरखोला, रवाईखाल में लोगों को जागरूक कर ग्राम उदय से भारत उदय अभियान एवं स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। रैली के रवाना होने के मौके पर स्वजल के समन्वयक देवेंद्र कांडपाल, चंदन सिंह मलड़ा, महेश भट्ट, पूरन प्रकाश जोशी, संजय बिष्ट, पूरन सिंह, कौस्तुभानंद पांडे, हरीश हरड़िया आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें