फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पगना-हन्योली सड़क का मलबा लोगों के लिए खतरा बना

विज्ञापन
बागेश्वर में पगना-हन्योली सड़क के मलबे को हटाते सिमतोली के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले पगना-हन्योली सड़क पर कल्वर्ट न बनने से बरसात के सीजन में सिमतोली के लोगों के लिए समय काटना मुश्किल हो गया है। सड़क के मलबे से लोगों के घरों को खतरा बना है। क्षेत्र में लोग स्वयं सड़क से मलबा हटाने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

पगना-हन्योली मोटर मार्ग पर कल्वर्ट न होने के कारण घरों में मलबा घुस रहा है। आलम यह है कि पिछले तीन दिनों से लोग लगातार मलबा हटाने में लगे हुए हैं। मलबे से लोगों को घरों के लिए खतरा पैदा हो गया है। लोगों का कहना है कि मलबे के कारण बड़ी दुर्घटना का खतरा बना है। बरसात के सीजन में उनकी रातें हादसे के भय के साये में बीत रही हैं। कल्वर्ट न होने के कारण सड़क का मलबा मकानों के लिए खतरा है। लोगों का कहना है कि सड़क पर कल्वर्ट बनाने को लेकर कई मांग की गई लेकिन कल्वर्ट का निर्माण नहीं हो सका है। कहा कि विभागीय लापरवाही के चलते लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया है। कहा कि वह लोग स्वयं मलबे को हटाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ग्राम प्रधान पूरन असवाल, अर्जुन सिंह, राम सिंह, दीपक सिंह, राजेंद्र सिंह, अमर सिंह आदि ने ग्रामीणों को हो रहे नुकसान से बचाने की गुहार लगाई है। जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह रावत ने कहा कि सड़क पर कल्वर्ट न बनने के कारण मलबे से लोगों के घरों के लिए खतरा बढ़ गया है। मलबा लोगों के घरों में घुस रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से ग्रामीणों को हो रहे नुकसान से बचाने की मांग की है। लोगों ने मामले में जल्द कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ब्रिडकुल के जेई सागर भट्ट ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण करने के बाद कल्वर्ट बनाने की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें