फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लंबे समय से खड़े वाहनों की हालत देख मालिकों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के बीडी पांडे कैंपस स्थित खेल मैदान में लंबे समय से खड़े डंपरों और ट्रकों की रिहाई के बाद मैदान में भारी हंगामा हुआ। कोर्ट के आदेश के बाद जब वाहन स्वामी अपने वाहनों को लेने पहुंचे तो लंबे समय से एक ही जगह खड़े रहने और देखरेख के अभाव में लाखों की कीमत के ये वाहन कबाड़ की हालत में मिले। वाहनों की इस दुर्दशा से आक्रोशित मालिकों ने मैदान पर ही जोरदार प्रदर्शन किया और शासन से पिछले सालों का मुआवजा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदर्शन करते हुए ट्रक स्वामियों का कहना था कि लंबे समय तक खड़े रहने के कारण कोई भी ट्रक स्टार्ट होने की स्थिति में नहीं था। मैदान में खड़े आधे से ज्यादा ट्रकों के शीशे टूटे हुए थे और वाइपरों के साथ भी तोड़फोड़ की गई थी। स्थिति यह है कि इन डंपरों को अब सड़क पर चलाने लायक बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ेंगे। मालिकों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की निगरानी में खड़े वाहनों के साथ इस तरह की बर्बादी सिस्टम की लापरवाही को दर्शाती है। प्रदर्शनकारियों ने दो टूक कहा कि उनके रोजगार का साधन छीनने के बाद अब उन्हें आर्थिक रूप से भी बर्बाद कर दिया गया है। इस मौके पर बसंत कुमार, दीप जोशी, भोपाल सिंह मेहता, गिरीश टंगडि़या, गिरीश पांडेय, पंकज मेहता, हरीश ऐठानी, चेतन नगरकोटी, गोविंद परिहार, नवीन कांडपाल, सुंदर लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें