फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट में मिट्टी मिलाकर बन रहे बेरिकेडिंग उखाड़कर फेंके 

Tue, 11 Jul 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
सीमेंट में मिट्टी मिलाता मजदूर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सुरक्षित यातायात के लिए क्षेत्र में सड़क किनारे लगाई जा रही बेरिकेडिंग में बड़ी लापरवाही और घोटाला हो रहा है। यहां स्टील की बेरिकेडिंग लगाने के लिए मजदूर सीमेंट में मिट्टी मिला रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सोमवार को इसका विरोध करते हुए लगाए गए कुछ बेरिकेडिंग उखाड़कर फेंक दिए। लोगों का आक्रोश देखते हुए काम कर रहे मजदूर मौके से भाग गए। 
विज्ञापन


धरमघर-कोटमन्या सड़क पर कई स्थानों पर पैरापिट नहीं बने हैं। इससे वाहनों के संचालन में खाई वाले स्थानों पर खतरा बना रहता है। निर्माणदायी एजेंसी लोनिवि की ओर से सुरक्षा के लिए सड़क किनारे स्टील की बेरिकेडिंग की जा रही है। इसके लिए एक प्राइवेट कंपनी को ठेका दिया गया है।

मंगलवार को एक स्थान पर कंपनी के कुछ मजदूरों ने सड़क किनारे गड्ढे खोदकर स्टील के रॉड लगाने का काम शुरू किया। स्टील की रॉड फिक्स करने के लिए सीमेंट में बड़ी मात्रा में मिट्टी मिलाई जा रही थी। इसकी जानकारी लगते ही लोगों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता केदार सिंह महर, चेतन धर्मशक्तू और होशियार सिंह ने मौके पर पहुंचकर सीमेंट में मिट्टी मिलाकर कार्य करने का विरोध किया और लगाए गए कुछ बेरिकेड उखाड़ दिए। लोगों का गुस्सा देखते हुए कंपनी के मजदूर भाग गए।

लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य की मॉनीटरिंग के लिए इंजीनियर व ठेकेदार तक मौके पर नहीं है। इधर, लोनिवि के जेई संतोष कुमार ने बताया कि लोगों की शिकायत के बाद जांच के लिए मौके पर कर्मचारी भेजे गए हैं। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें