फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने कार्यो का भुगतान नहीं करने पर नाराजगी जताई

विज्ञापन
विधायक चंदन राम दास और बलवंत सिंह भौर्याल को ज्ञापन सौंपते ठेकेदार। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पर्वतीय कांट्रेक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई ने ठेकेदारों को पुराने कार्यों का भुगतान नहीं करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने समस्याओं को लेकर विधायक चंदन राम दास, कपकोट विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि बागेश्वर में वर्ष 2014 में अधीक्षण अभियंता सिविल वृत्त लोक निर्माण विभाग कार्यालय का शुभारंभ हुआ था। शासनादेश के बाद आज यह कार्यालय टूटने के कगार पर है। इससे ठेकेदारों को कई समस्याओं से जूझना पड़ेगा। जनहित की दृष्टि से भी इस कार्यालय को हटाना उचित नहीं है। ठेकेदारों के कई कार्यों को समय से पूर्ण कर पाने में भी विलंब जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने कार्यालय को यथावत रखने की मांग की। उन्होंने लोनिवि कार्यालय बागेश्वर के अधिशासी अभियंता की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि ईई कार्यालय संबंधी कार्यों का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। इस कारण ठेकेदारों को न तो पुराने कार्यों का भुगतान हो पा रहा है और न ही नए कार्यों के टेंडर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने ईई का स्थानांतरण कर नए ईई की तैनाती करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संघ के अध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट, संजय नेगी आदि शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें