बागेश्वर के एटीएम में पैसे निकासी के लिए लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दीपावली पर्व के लिए बाजार में जमकर खरीदारी हो रही है। शनिवार को विभिन्न बैंकों के एटीएम में रुपये निकालने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई एटीएम में नकदी न होने के कारण लोगों को बिना रुपये निकाले ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
त्योहारी सीजन में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इससे एटीएम में दबाव बढ़ गया है। सुबह दस बजे से देर शाम तक बैंकों के एटीएम में ग्राहकों की लाइन लग रही है। शनिवार को सुबह से ही एटीएम में लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। काफलीगैर से खरीदारी करने आई सरोजनी जोशी ने बताया कि एटीएम में लंबी लाइन लग रही है। आधा घंटे इंतजार के बाद पैसे निकालने का नंबर आया है। ब्यूरो